‘इंटेलिजेंट्सिया टीचर एजुकेटर्स फाउंडेशन’ एवं कुमुद पब्लिकेशन, दिल्ली के संयुक्त संयोजन में “ज्ञान और पाठ्यक्रम : शैक्षिक समझ का आधार” शीर्षक पर संपादित पुस्तक का प्रकाशन किया गया है. इस पुस्तक के संपादक प्रो. (डॉ.) मो. तनवीर यूनूस, डॉ. रामचंद्र कुमार , मिथलेश दास एवं निशा मुखर्जी हैं. इस पुस्तक में देश भर के लगभग 65 से विद्वानों एवं शोधार्थियों के कुल 60 आलेख/शोध पत्र का संकलन कर प्रकाशित किया गया है. इसके शिक्षा की आधारभूत संकल्पना ,उद्धविकास, भारतीय एवं पाश्चत्य शिक्षाशास्त्रियों के शिक्षा एवं ज्ञान विषयक योगदान, पाठ्यक्रम की संकल्पना, इसके निर्माण एवं विकास के सैधांतिक एवं व्यावहारिक पक्षों, अभिनव प्रवृतियों समेत कई महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है. यह पुस्तक छात्र –अध्यापकों समेत शिक्षाशास्त्र विषय में अध्ययन –अध्यापन से जुड़े विद्वानों के लिए एक अत्यंत उपयोगी पुस्तक है.